फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Virendra Yadav will be the new District Development Officer

Baghpat News: वीरेंद्र यादव होंगे नए जिला विकास अधिकारी

Mon, 16 Jun 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Virendra Yadav will be the new District Development Officer
बागपत। शासन ने बिजनौर के उपायुक्त स्वत: रोजगार वीरेंद्र यादव का तबादला बागपत के लिए जिला विकास अधिकारी के पद पर किया है। बागपत के जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे का तबादला छह जून को बदायूं में परियोजना निदेशक पद पर कर दिया गया था।
विज्ञापन

इनके अलावा शासन ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा का तबादला मुरादाबाद के लिए किया है। कुशीनगर के जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनोरिया का बागपत के लिए तबादला किया गया है। वहीं पिछले कई महीने से अवकाश पर चल रही जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव का तबादला बागपत से इसी पद पर सहारनपुर के लिए किया गया है। अकाउंटेंट रविंद्र कुमार का तबादला डीडीओ कार्यालय मेरठ से बीएसए कार्यालय बागपत किया है। लेखाकर यशवीर गिरी का डीडीओबुलंदशहर से डीआईओएस कार्यालय बागपत के लिए तबादला किया है। अकाउंटेंट विशाल अग्रवाल का डीडीओ बुलंदशहर से डीडीओ बागपत कार्यालय के लिए तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed