फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villages of the district will be illuminated with Rs 30.37 lakh

Baghpat News: 30.37 लाख रुपये से जगमग होंगे जिले के गांव

Sun, 06 Aug 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Aug 2023 01:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में विभिन्न गांव को जो भगाने के लिए तकरीबन 30 दशमलव 33 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। गांव में सोलर लाइट लगवाए जाएंगी।

विज्ञापन
Villages of the district will be illuminated with Rs 30.37 lakh
Chandigarh Streets Lights - फोटो : File Photo

विस्तार

बागपत जिले के गांवों को जगमग करने के लिए 30.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए गांवों में 200 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएगी। शासन से राज्य अनुदान कार्यक्रम के तहत सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का लक्ष्य जारी होने के बाद अफसरों ने भी तैयारी शुरू कर दी। जिसके लिए ब्लॉकों से सोलर स्ट्रीट लाइटों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अधिकरण विभाग को राज्य अनुदान कार्यक्रम के तहत जिले में 200 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का लक्ष्य आवंटित किया गया। जिसमें एक लाइट पर सात हजार 100 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन से 200 लाइटें लगवाने का लक्ष्य मिलने के बाद सीडीओ ने जिले के छह ब्लाॅकों के बीडीओ को पत्र जारी किया और हर ब्लाॅक की ग्राम पंचायतों में 30 से 35 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्ट्रीट लाइट पर खर्च होंगे 15 हजार 189 रुपये
ग्राम पंचायतों में लगने वाली सोलर स्ट्रीट लाइट की कीमत 22 हजार 289 रुपये है। जिस पर राज्य अनुदान कार्यक्रम से सात हजार 100 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जिसके लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत या फिर जिला पंचायत के बजट से 15 हजार 189 रुपये खर्च किए जाएंगे।


राज्य अनुदान कार्यक्रम के तहत जनपद में 200 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने का लक्ष्य मिला है। जिसके लिए प्रस्ताव मांगे गए है। प्रस्ताव मिलने पर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से बजट खर्च कर लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed