फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villages being illuminated by stolen electricity

नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने का किया विरोध

Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villages being illuminated by stolen electricity
असारा गांव में आयोजित पंचायत में पहुंचे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। असारा गांव में शनिवार को हुई पंचायत में नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने हुंकार भरी। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बंद होने तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बिजली दरों को कम करने की मांग की।

पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किये जा रहे। विद्युत बिलों में वृद्धि के बाद नलकूपों पर मीटर लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छापामारी के नाम पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे है। उन्होंने सरकार से नलकूपों पर मीटर न लगाने की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व प्रधान नसीम चौधरी व संचालन प्रधान नसीम अहमद ने किया। पंचायत में आसिफ चौधरी, इशाक अली, वकील अहमद, जावेद, शाकिर अली, अब्बास अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed