फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villages arenas kept alive wrestling : Jugmindr

गांवों के अखाड़ों ने जिंदा रखी कुश्ती : जुगमिंदर

Sun, 05 Mar 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Sun, 05 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Villages arenas kept alive wrestling : Jugmindr
शनिवार को गांव दाहा में महिला पहलवान नीतू राणा की शादी में पहुंचे भारतीय खेल संघ के चीफ कोच जुगमिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय खेल संघ के चीफ कोच और अंतरराष्ट्रीय पहलवान जुगमिंदर सिंह ने कहा गांवों में चल रहे अखाड़ों ने कुश्ती को जिंदा रखा है। भारत सरकार भी कुश्ती पर विशेष ध्यान रही है।  पहलवानों को विशेष ट्रेनिंग देकर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


 उन्होंने शनिवार को दाहा गांव में नेशनल महिला पहलवान नीतू राणा की शादी में शामिल होने के बाद पत्रकारों को बताया मई 2017 में दिल्ली में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप होगी। इसके लिए सांई सेंटर बहालगढ़ (सोनीपत) में कैंप लगाकर पहलवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में गांव-गांव में अखाड़े चल रहे हैं। इनमें पहलवान तैयार हो रहे हैं। मैं उन खलीफा को धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने आज भी कुश्ती को जिंदा रखे हुए है। गांव की माटी से निकल कर पहलवान भारत का मान और सम्मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा आने वाले ओलंपिक में भारत के पहलवान स्वर्ण पदक जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अभी से ही पहलवानों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। भारत सरकार भी कुश्ती पर विशेष ध्यान दे रही है। इस मौके पर चीफ कोच ग्रीको रोमन कुलदीप सिंह, सुजीत मान, कश्मीर सिंह, सुरेश कुमार, श्याम नारायण यादव भी उनके साथ रहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने अतिथियों का  स्वागत किया। इन में खलीफ रघुनाथ सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पंकज राणा, बाबू राम, बाबा भोलर, महक सिंह राणा आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed