{"_id":"690de3db379b5a235905cf3f","slug":"villagers-upset-by-encroachment-demand-villagers-upset-by-encroachment-demand-solutionsolution-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-141434-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव के अंकुश तोमर ने शुक्रवार को एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कुछ लोगों पर रास्ते पर अतिक्रमण करने का अरोप लगाया है। रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई।
अंकुश ने बताया कि गांव में करीब 15 फिट चौड़ा रास्ता है। आरोप है कि इस पर कुछ लोगों ने मकान के बाहर रैंप निकालकर रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण रास्ते की चौड़ाई घटकर मात्र आठ फिट रह गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राली व बुग्गी का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।