फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers themselves are spraying medicine in Bhadal

भड़ल में ग्रामीण खुद ही कर रहे दवा का छिड़काव

Thu, 06 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers themselves are spraying medicine in Bhadal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। भड़ल गांव में डेंगू और बुखार का प्रकोप जारी है। गांव में दवाई का छिड़काव न कराने से ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों को खुद ही गांव में दवाई का छिड़काव करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में जल्द ही दवा का छिड़काव और सफाई कराने की मांग की है।
भड़ल गांव में पिछले एक माह से डेंगू व बुखार के कारण लोग परेशान है। गांव के एक युवक सहित चार लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। गांव के 11 डेंगू के मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि दो से अधिक लेाग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में केवल एक या दो बार एंटी लार्वा का ही छिड़काव कराया है। गांव में सफाई व पानी की निकासी की समस्या होने के कारण ग्रामीणों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। अब ग्रामीण खुद ही दवाई का छिड़काव करने के लिए मजबूर हो रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बीमारी फैलने के बाद भी अभी तक न तो फॉगिंग कराई गई है और गांव में दो बार ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। गांव के राजीव, देवेंद्र, पप्पू, जगपाल ने ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के तालाबों का गंदा पानी बाहर निकलवाने और विकास खंड अधिकारी से गांव में सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम प्रधान को छिड़काव के लिए एंटी लार्वा उपलब्ध कराया है। गांव के अलावा तालाब के किनारे प्रतिदिन दवा का छिड़काव कराने के लिए कहा था। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed