फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers stopped two families leaving the village

गांव छोड़कर जाते दो परिवारों को ग्रामीणों ने रोका

Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट Updated Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped two families leaving the village
गांव छोड़कर जा रहे परिवार को मनाते गांव के गणमान्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बामनौली गांव में पट्टे की जमीन कब्जा मुक्त न होने से क्षुब्ध होकर पीड़ित गांव से पलायन करके जाने लगे। ग्रामीणों ने पलायन कर रहे लोगों को समझाकर गांव में ही रोक लिया।
विज्ञापन


 बामनौली गांव में सन 1976 में सरकार द्वारा चौदह लोगों को पांच पांच बीघा जमीन के पट्टे दिए थे जो नसबंदी कराने के बाद मिले थे। पट्टे पर एक वर्ष बाद ही कुछ लोगों अवैध कब्जा किए हैं। अभी तक जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराई। प्रशासन गांव में कई बार पैमाईश करने आई, लेकिन जमीन उनको नहीं मिली।
विज्ञापन


पीड़ितों ने पांच दिन पहले पलायन करने की अफसरों को चेतावनी दी थी। पीड़ित महेश पाल अपने साथी राजेंद्र, कृष्ण, राज कुमार, राकेश, जयवीर,  शीशराम, रामफल पलायन करने लगे। वे गांव के बाहर तक चले गए थे। पता चलते ही गांव के जिम्मेदार लोग उनके पास पहुंचे और वापस ले आए। कहा  15 दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अन्य सभी लोग उनका साथ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed