{"_id":"66413401f28415d04405c424","slug":"villagers-stopped-the-work-due-to-installation-of-substandard-material-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-112942-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घटिया सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने रुकवाया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घटिया सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने रुकवाया कार्य
Mon, 13 May 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 13 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
रटौल। चमरावल गांव में इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य कराया जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा दिया। उन्होंने अधिकारियों ने निर्माण कार्य की जांच कराकर मानक के अनुसार सामग्री लगवाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले सीसी रोड बनी हुई थी जो टूटने पर उसके ऊपर ही इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे उसकी ऊंचाई अधिक हो जाएगी। सड़क की ऊंचाई अधिक होने से दूषित पानी नालियों और घरों में भरा रहेगा। इसके अलावा निर्माण में घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। रेत के बजाए मिट्टी डलवाई जा रही है। ग्रामीणों ने मानक के अनुसार निर्माण न करने पर विरोध कर कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराकर मानक के अनुसार निर्माण कराने की मांग की है।
-- --
-गांव में सांसद निधि से इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। मार्ग का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। मार्ग की ऊंचाई अधिक होने से गलियों में जलभराव की समस्या हो जाएगी। -प्रदीप त्यागी पूर्व प्रधान
विज्ञापन
-गांव में चल रहे निर्माण में घटिया ईंटें लगाई जा रही हैं और रेत की जगह मिट्टी डालकर रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे रास्ता जल्द खराब हो जाएगा। -यशवीर सिंह त्यागी
-गांव में मानक के अनुसार इंटरलॉकिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी ठेकेदार घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा है। -राजेश कश्यप