फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers stopped the construction of culvert, created ruckus and demanded cleaning

Baghpat News: ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण रोका, हंगामाा कर सफाई कराने की मांग

Sun, 14 Jul 2024 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the construction of culvert, created ruckus and demanded cleaning
- दाहा गांव में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने पहुंचकर शुरू किया था पुलिया निर्माण
विज्ञापन

फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। दाहा-बरनावा कांवड़ मार्ग पर टूटी नाले की पुलिया को ठीक करने के लिए पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पहले सफाई कराने की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक नाले की सफाई नहीं होगी, तब तक कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

दाहा-बरनावा कावड़ मार्ग के पास दाहा तिराहे पर नाले की पिछले कई महीनों से पुलिया टूटी हुई है। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यहां हादसा होने का खतरा बना रहता है। वहीं सावन माह में कांवड़िये भी यहां से होकर गुजरते हैं। ऐसे में कांवड़ियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसको देखते हुए शनिवार को नाले की पुलिया का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। जब वह नाले की पुलिया ठीक करने लगे तो जानकारी मिलते ही ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने पहले नाले से गंदगी निकालने की मांग की, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने कार्य को बंद करा दिया। इसको लेकर ग्रामीणों व अधिकारियों में काफी देर तक नोकझोंक हुई। संजय राणा, प्रवीण, बिंदर, राजेंद्र, हीरा आदि ग्रामीणों ने बताया कि नाले की सफाई कराए बिना यहां कार्य नहीं करने दिया जाएगा। बिना सफाई के कार्य होगा तो यहां जलभराव की स्थिति हो जाएगी। वहीं अवर अभियंता हरीश कुमार ने आश्वासन दिया कि सफाई कराने के बाद ही नाले की पुलिया निर्माण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed