फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers special cane Secretary hoop

ग्रामीणों ने विशेष गन्ना सचिव को घेरा

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers special cane Secretary hoop
बागपत गन्ना समिति के सचिव का घेराव करते बालैनी के किसान - फोटो : amar ujala
बागपत। बालैनी के किसानों ने गन्ना तौल के लिए विशेष सचिव का घेराव किया। वहीं बिलौचपुरा गांव के किसानों ने गन्ना समिति के चेयरमैन से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


बालैनी गांव के लोगों ने गन्ना विभाग के विशेष सचिव प्रदीप कुमार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि सिंघावली अहीर स्थित बिजलीघर के पास में क्रय केंद्र है, जिस पर तीन गांवों का गन्ना आता है। इस कारण अव्यवस्था रहती है। बालैनी के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनसे अवरलोड काटा जा रहा है, जिसकी जांच कराकर रोका जाए। सचिव ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सतपाल, सत्ते, तेजवीर, फुल्लू, वेदराम, अन्नू, वेदो, राजकुमार, रोहताश, ब्रहम, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, बिलौचपुरा गांव के किसानों ने गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फतेहपुर गांव में दो क्रय केंद्र हैं, जिन पर बिलौचपुरा गांव का गन्ना भी जाता है। इस गांव के लोग वहां गन्ना नहीं डालने दे रहे हैं। वे मारपीट और झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं। इससे किसानों को दिक्कत पहुंच रही है। उन्होंने गन्ने की व्यवस्था कराने की मांग की। समिति के चेयरमैन ने उनके साथ जाकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कंवरपाल, राजेंद्र, सतीश, रामनिवास, जिले सिंह, सुरेश कुमार, लोकेश, पह्लाद, मौजीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल के जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन, धरना 
बागपत। सुन्हैडा गांव के लोगों ने बागपत गन्ना मिल के प्रधान प्रबंधक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा डीएम और गन्ना आयुक्त के आदेश के बाद भी क्रय केंद्र पर पर्ची की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। उनका गन्ना मिल गेट पर ही मंगाया जा रहा हैं।  बुधवार को बागपत शुगर मिल के प्रबंधक कार्यालय के सामने सुन्हैडा गांव के लोग धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया मिल प्रशासन द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। गांव में क्रय क्रय होने के बाद भी उनका गन्ना मिल गेट पर मंगवाया जा रहा है, इस कारण किसान परेशान हैं।  क्रय केंद्र पर बंदपुर, काठा और खेकड़ा का गन्ना पहुंच रहा है, लेकिन सुन्हैडा गांव के किसानों को ही परेशानी में डाला जा रहा है। 


उन्होंने कहा डीएम और गन्ना आयुक्त ने भी क्रय केंद्र पर गन्ना डालने के आदेश किए। इसके बाद भी उन्हें गन्ना नहीं लिया जा रहा है। यदि गन्ने की व्यवस्था क्रय केंद्र पर नहीं की तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कराया जाएगा। जब तक उनका गन्ने सही नहीं होगा, तब तक धरने से नहीं उठेंगे। इनमें जयदेव प्रधान, बाबूराम, राजेंद्र, संजू, रविंद्र, राजपाल, सूरज बली आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed