{"_id":"5e41a3608ebc3ee596074c88","slug":"villagers-run-into-the-crook-who-entered-the-house-baghpat-news-mrt4682913117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहचौड़ा गांव के घर में घुसे बंदमाश, ग्रामीणों ने दौड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहचौड़ा गांव के घर में घुसे बंदमाश, ग्रामीणों ने दौड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसे बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाया
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में एक घर में घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉबिंग की लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।
लहचौड़ा निवासी नीरज पुत्र ज्ञानचंद के परिवार से रविवार रात नोएडा बारात गई थी। इस कारण घर पर उनकी मां सत्यवती और अन्य रिश्तेदार ही मौजूद थे। रात करीब 11 बजे के आसपास आधा दर्जन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए और कमरों के ताले तोड़ने लगे। तभी सत्यवती की आंख खुली तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। खुद को घिरता देख बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला।