फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers reached the Collectorate for compensation for the acquired land

Baghpat News: अधिग्रहित जमीन के मुआवजा के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Wed, 04 Sep 2024 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached the Collectorate for compensation for the acquired land
-सिसाना व निवाड़ा के ग्रामीणाें ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा दिलाने की मांग
विज्ञापन

फोटो- एक
संवाद न्यूज एजेेंसी
बागपत। यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा दिलाने के लिए सिसाना व निवाड़ा गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा दिलाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1999 में सिसाना व निवाड़ा गांव की जमीन अधिग्रहित की गई थी। किसानों को 41.46 रुपये प्रति वर्गमीटर से मुआवजा दिया गया था, जो काफी कम था। किसानों को जमीन अधिग्रहित करते समय 10 प्रतिशत प्लाट के रूप में देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक शर्त के अनुसार उनके साथ अन्याय किया गया। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने एडीएम पंकज वर्मा को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान राजेंद्र चौहान, राजकुमार, पुष्पेंद्र, रामपाल सिंह, रियाजुदीन, जमील, गुलशन, गय्यूर, सुनील कुमार, प्रतेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed