{"_id":"60c7a6078ebc3e27815020f8","slug":"villagers-ran-the-team-that-arrived-to-install-the-pole-of-the-power-line-baraut-news-mrt542631124","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन का खम्भा लगाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन का खम्भा लगाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। गांगनौली गांव के जंगल में सोमवार को 132केेवीए विद्युत लाइन का खम्भा लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। विरोध होने पर टीम वहां से वापस लौट गई। ऊर्जा निगम के अफसर सीओ कार्यालय पर पुलिस मदद के लिए पहुंचे। सीओ ने दोघट थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
किरठल गांव से निरपुडा गांव स्थित 220केवीए बिजलीघर तक छपरौली-किरठल-लीलो-निरपुड़ा विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है। जो फिलहाल गांगनौली गांव में खम्भा न लगाए जाने पर कार्य रुका हुआ है। सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता केके आत्रेय के निर्देश पर एसडीओ विकास त्यागी व अवर अभियंता प्रवीण कुमार की मौजूदगी में टावर लगाने पहुंची। टीम ने काम शुरू ही किया था कि काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध करते हुए टीम को खदेड़ दिया। टीम ने किसानों को आश्वासन दिया कि खम्भे वाले स्थान का मुआवजा किसान को दिया जाएगा। लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
उधर ग्रामीणों के अनुसार जो मुआवजा टीम देने को कह रही है, वह काफी कम है, जबकि जमीन की कीमत ज्यादा है। अब ऊर्जा निगम की टीम जबरन यहां पर टावर लगाना चाहती है, जिसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मामला बढ़ता देख टीम वहां से बैरंग लौट आयी। बाद में टीम सीओ कार्यालय पर पहुंची और सीओ आलोक कुमार से विद्युत टावर लगाने के कार्य में पुलिस की मदद दिए जाने की मांग की। इस पर सीओ आलोक कुमार ने दोघट थानाध्यक्ष दिनेश चिकारा को फोन पर मौके पर जाकर जांच कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन विभाग केके आत्रेय का कहना है कि काफी समय से गांगनौली गांव के जंगल में काम रुका हुआ है, कुछ ग्रामीण अनावश्यक रूप से कार्य में बाधा डाल रहे है। पुलिस से मदद की मांग की गयी है।