फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Gym trainer was having a relationship with a teenage girl; his wife found out; the couple killed

बागपत: जिम ट्रेनर बनाता था किशोरी के साथ संबंध, पत्नी को पता चला गया; दोनों ने मारकर जला दिया; ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 08 Sep 2026 12:57 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 08 Sep 2026 12:57 AM IST
सार

किशोर की हत्या: बागपत के काठा में नेशनल हाईवे के किनारे प्लॉट में 13 अगस्त को किशोरी का अधजला शव मिला था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिम ट्रेनर की पत्नी को दोनों के संबंधों के बारे में पता चल गया था। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Baghpat: Gym trainer was having a relationship with a teenage girl; his wife found out; the couple killed
गिरफ्तार जिम ट्रेनर और उसकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिम ट्रेनर अमन सागर ने अपनी पत्नी रचना के साथ मिलकर मथुरा की किशोरी की गला घोंटकर हत्या करके काठा गांव में नेशनल हाईवे किनारे प्लॉट में पेट्रोल डालकर शव जलाया था। पुलिस ने लोनी बॉर्डर से आरोपी जिम ट्रेनर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 

काठा गांव में 13 अगस्त को नेशनल हाईवे किनारे प्लॉट में एक लड़की का अधजला शव पड़ा मिला था। उसका चेहरा भी तेजाब डालकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बिना नंबर की स्कूटी पर सवार एक युवक और महिला नजर आई, जो संदिग्ध लगे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर स्कूटी को ट्रेस किया तो पता चला कि स्कूटी जिम ट्रेनर अमर सागर निवासी बालाजी पुरम मथुरा चला रहा था। वह पिछले डेढ़ महीने से शास्त्री पार्क जीरो पुश्ता न्यू उस्मानपुरी दिल्ली में किराये पर कमरा लेकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने वहां जाकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि 13 अगस्त को अमन कमरा खाली करके चला गया। मकान मालिक ने दोनों के आधार कार्ड पुलिस को दे दिए। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि अमन के खिलाफ मथुरा के थाने में किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने मृतका के कपड़ों की जांच की, जो उसने ऑनलाइन खरीदकर मंगवाए थे। इससे मृतका की पहचान मथुरा की रहने वाली किशोरी (15) के रूप में हुई। 
 
विज्ञापन

जांच में पता चला कि किशोरी के घर के बाहर जिम ट्रेनर और उसकी पत्नी कपड़े की दुकान करते थे। वहां पर किशोरी उसके संपर्क में आई और डेढ़ माह पहले किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर आ गए और नौकरानी बनाकर घर में रख लिया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शनिवार को लोनी बॉर्डर के पास से स्कूटी सवार अमन और उसकी पत्नी रचना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमन ने बताया कि उसने किशोरी के साथ कई बार अनैतिक संबंध बनाए, जिसके बारे में पता चलने पर पत्नी झगड़ा करने लगी थी। बार-बार झगड़ा होने पर उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या की और काठा में शव लाकर पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर जला दिया था।
 

रचना ने पकड़े हाथ, पति ने गला घोंटा, फिर हाथरस भाग गए
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि 12 अगस्त की सुबह करीब दस बजे अमन ने किशोरी का गला घोंटा, जबकि उसकी पत्नी ने हाथ पकड़े थे। रात में दोनों ने स्कूटी पर शव काठा गांव में लाकर जला दिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार होने का डर सताने लगा था। दोनों ने 13 अगस्त की सुबह कमरा खाली कर दिया। इसके बाद अमन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हाथरस में ससुराल में जाकर किराये के मकान में रहने लगा था।

मारता नहीं तो अपहरण में जेल चला जाता
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि उसके खिलाफ किशोरी के पिता ने मथुरा के थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मथुरा पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। पत्नी से झगड़ा होने पर किशोरी को उसके घर भेज देता तो मथुरा पुलिस अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज देती।

ये भी देखें...
मेरठ: विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया, परिजनों ने किया हंगामा, पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed