{"_id":"65253e107151bd4e510c1bf6","slug":"villagers-protested-and-demanded-construction-of-road-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6080-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की सड़क निर्माण कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की सड़क निर्माण कराने की मांग
विज्ञापन
फोटो-4
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। बली के ग्रामीणों ने सड़क खराब होने पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि मेरठ-बागपत मार्ग से बली तक की सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल है। वहीं चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होने वाला है, जिससे सड़क जर्जर होने के कारण किसानों को गन्ने की ढुलाई में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई बार अधिकारियों से सड़क का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह उर्फ जोगी, तिलकराम, ब्रह्मपाल, गौरव, संतराम, राकेश पाल मौजूद रहे।