फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers protest, no consensus on drawing power line

ग्रामीणों ने किया विरोध, विद्युत लाइन खिंचवाने पर नहीं बनी सहमति

Mon, 09 Nov 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest, no consensus on drawing power line
कान्हड़ बिजलीघर से टीकरी उप विद्युत केंद्र तक हाईटेंशन विद्युत लाइन खींचने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कान्हड़ बिजलीघर से टीकरी उप विद्युत केंद्र तक जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल तो खड़े करा दिए गए हैं, लेकिन तार खींचने को लेकर सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उर्जा निगम के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों से बातचीत की, लेकिन सहमति नहीं बनीं।
रविवार को ग्रामीणों के बीच अधिशासी अभियंता मेरठ मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता बागपत एसके निर्भय, उपखंड अधिकारी बड़ौत महराज अतहर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन सहमति नहीं बन पाई। जब ग्रामीण विरोध पर उतर आए तो ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पुलिस बुला ली। इंस्पेक्टर दोघट मुनेंद्रपाल सिंह, एसओ छपरौली रमेश सिंह सिधू, एसओ रमाला हेमेंद्र बालियान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में ग्रामीणों ने कह दिया कि निगम अधिकारी चाहे तो केबिल जमीन के नीचे एक रास्ता बनाकर उससे निकाल सकते है। इस पर ऊर्जा निगम के अधिकारी सहमत नहीं हुए। बाद में यह कहकर अधिकारी लौट गए कि दोबारा ग्रामीणों से इस बात पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

ये है मामला
टीकरी के ग्रामीण नैन सिंह, बाबूराम, ओमपाल, किरणपाल, रक्षक पल, बिजेंद्र, पिंटू, अंकित, सोनू ने अपनी भूमि को आबादी की बताते हुए लाइन पर तार खिंचवाने से रोक दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि जिस भूमि के ऊपर से होकर विद्युत निगम तार खिंचवाकर ले जाना चाहता है, वह भूमि करीब 22 वर्ष से आबादी में दर्ज है। यदि इसके ऊपर से लाइन खिंचवाई गई तो वे लोग कोई भवन निर्माण नहीं कर पाएंगे। उधर, ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पहले अंडरग्राउंड लाइन निकालने का आश्वासन दिया था। अब ऊर्जा निगम के अधिकारी उसी स्थान से लाइन पर तार खिंचवाना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed