फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers of Matanatnagar are in panic due to pitbull dog

Baghpat News: पिटबुल कुत्ते की दहशत में मतानतनगर के ग्रामीण

Thu, 03 Oct 2024 05:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 03 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Matanatnagar are in panic due to pitbull dog
बालैनी। मतानतनगर गांव में रहने वाले ग्रामीण एक पिटबुल कुत्ते की दहशत में है। जो पिछले एक सप्ताह में छह बकरियों और एक घोड़े पर हमला कर घायल कर चुका है, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। इस पर प्रधान ने वन विभाग के अफसरों से शिकायत कर पिटबुल कुत्ते को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

मतानतनगर गांव के प्रधान जयकुमार ने बताया कि एक युवक ने प्रतिबंधित नस्ल का पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। जो काफी खतरनाक है। बताया कि युवक जब भी पिटबुल कुत्ते को लेकर घर से बाहर निकलता है तो पालतु पशुओं पर हमला कर देता है। पिछले एक सप्ताह में पिटबुल कुत्ते ने छह बकरियों और एक मजदूर के घोड़े पर हमला कर दिया था। जबकि मजदूर ने भागकर जान बचाई। पिटबुल कुत्ते की दहशत में बच्चों को घर के अंदर ही रखना पड़ता है।
विज्ञापन

आरोप है कि जब भी युवक को पिटबुल कुत्ते को घर के अंदर ही रखने के लिए कहा जाता है तो वह गाली गलौज कर धमकी देकर मारपीट पर उतारू हो जाता है। परेशान ग्रामीणों की शिकायत का समाधान कराने के लिए वन विभाग के अधिकारी से कार्रवाई की मांग की। उधर, वन क्षेत्राधिकारी श्रवण कुमार का कहना है कि पिटबुल कुत्ता पालने पर प्रतिबंध है। टीम को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed