{"_id":"5ffc9c988ebc3e33f467924a","slug":"villagers-of-adampur-village-demonstrated-at-block-headquarters-baraut-news-mrt519948990","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर गांव के लोगों ने किया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर गांव के लोगों ने किया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। आदमपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बड़ौत ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और गांव में हरिजन चौपाल के निर्माण में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर आक्रोश जताते हुए जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बीडीओ ने मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता मिंटू कुमार के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया वर्तमान समय में गांव में हरिजन चौपाल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमितता बरती जा रही है। ठेकेदार ने हरिजन चौपाल का लिंटर 14/42 का बनाया है, इसके बीच में कोई भी बीम नहीं दिया गया। ऐसे में ज्यादा लंबाई होने के कारण भविष्य में कभी भी चौपाल की छत गिरकर मुरादनगर श्मशान घाट जैसा हादसा हो सकता है। मिंटू ने बताया कि इस समय चौपाल में फर्श डालने का काम भी चल रहा है, इसमें पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में फर्श आने वाले दिनों में धंस जाएगा। अन्य कार्यों में भी ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर बीडीओ राहुल वर्मा ने मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन व मांग करने वालों में धर्मपाल, ऋषिपाल, गुलाब, राजपाल, धर्मेंद्र, सुल्तान, धर्मवीर, विपिन, मिंटू, शेर सिंह आदि शामिल रहे।