फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers in panic after showing leopard

Baghpat News: तेंदुआ दिखाने पर दहशत में ग्रामीण

Sun, 11 Feb 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 11 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers in panic after showing leopard
बड़ौत। बिजरौल गांव के जंगल में शनिवार की दोपहर खेतों में काम कर रहे किसानों को तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई दिया, तो वे खेत से गांव की ओर दौड़ पड़े। सूचना वन विभाग को दी गई, आरोप है कि सूचना के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शाहपुर बाणगंगा, रंछाड़, दादरी के बाद अब बिजरौल गांव के जंगल में शनिवार को खेतों में काम कर रहे किसान कपिल, मन्नू, मिंटू आदि को तेंदुआ दिखाई दिया, तो वे शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ पड़े। बाद में काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, तो वहां पर कुछ नहीं मिला। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर किसानों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को भी सिरसली-बामनौली मार्ग पर तेंदुए ने दो भाईयों पर हमला कर दिया था और किसानों को एक हिरण व कुत्ता भी मृत हालत में पड़ा दिखाई दिया था। इसको लेकर लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन - जिस जगह से तेंदुआ दिखाई देने की सूचना प्राप्त हो रही है, वहीं पर ही टीम भेजी जा रही है, उन्होंने लोगों को कहा कि बिना वजह अफवाहें न फैलाएं। टीम भी तलाश करने में जुटी हुई है। - सुनेंद्र सिंह वन रेंजर बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed