फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   villagers forced to travel on broken road for 15 years in Baghpat UP, difficult to walk on foot

मुश्किल: यूपी के इस जिले में 15 साल से टूटी सड़क पर ही सफर करने को मजबूर ग्रामीण, पैदल चलना भी दूभर

Sun, 10 Apr 2022 05:01 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Apr 2022 05:01 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे अधिक दिखते हैं। गड्ढों के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग आए दिन चोटिल हो रहे हैं। गन्ने की ढुलाई करने वाले किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
villagers forced to travel on broken road for 15 years in Baghpat UP, difficult to walk on foot
बदहाल पड़ा मार्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला कंडेरा से बिजरौल तक चार किलोमीटर का मार्ग जलालपुर, खड़खड़ी, बाजिदपुर, अंगदपुर और जौहड़ी गांव को जोड़ता है। इन गांव के अधिकांश लोगों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि 15 साल पहले लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का निर्माण कराया गया था। मगर, कुछ दिन बाद सड़क टूटने लगी। मरम्मत न होने से सड़क धीरे-धीरे गड्ढों में तब्दील हो गई। अब मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे अधिक दिखते है। गड्ढों के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग आए दिन चोटिल हो रहे है। गन्ने की ढुलाई करने वाले किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल 
देखरेख और मरम्मत के अभाव में मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल है। इस मार्ग से गुजरने के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग का जल्द निर्माण होना चाहिए। - बिजेन्द्र तोमर 

विज्ञापन
विज्ञापन

आए लोग हो रहे चोटिल 
इस मार्ग से कंडेरा और बिजरौल के अलावा अन्य कई गांव के लोग गुजरते है। मार्ग पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा है। गड्ढों के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग चोटिल हो रहे है। - अजय अहलावत 

गड्ढों में फंसे खडे़ रहते है वाहन 
सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों अलावा इस मार्ग से गन्ने की ढुलाई करने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आए गन्ने से लदे वाहन गड्ढों में फंसे रहते है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - देवेंद्र कुमार

कई बार की मांग नहीं हुआ समाधान 
मार्ग का निर्माण और मरम्मत कराने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मार्ग की मरम्मत न होने का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। - मास्टर राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed