फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Villagers are terrified after a leopard was spotted on the Yamuna river embankment in Subhanpur.

Baghpat News: सुभानपुर यमुना नदी तटबंध पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत

Tue, 30 Dec 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers are terrified after a leopard was spotted on the Yamuna river embankment in Subhanpur.
-ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। सुभानपुर गांव के जंगल में किसानों को यमुना नदी तटबंध पर तेंदुआ घुमता दिखाई दिया। इससे किसान भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की।


सुभानपुर गांव के जंगल में यमुना नदी तटबंध पर रविवार शाम खेतोें में काम कर रहे किसान सुनील, रविंंद्र, राजेेश, दिनेश को तेंदुुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर किसानों के होश उड़ गए। किसान दौड़कर नलकूप में घुस गए। काफी देर तक किसान नलकूप में ही रहे। इसके बाद किसानों ने गांव में फोन कर लोगोें को तेंदुुए के बारे में बताया। गांव से लोग डंडे लेकर शोर मचाते हुए खेतों में पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां तेंदुुआ नहीं मिला। तेंदुआ पहले ही गन्ने के खेत में घुस गया। प्रधान गजेंद्र त्यागी ने बताया कि पूर्व में भी कई बार किसानों को खेतोें में तेंदुआ दिखाई दे चुका है। एक वर्ष पहले वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया था, लेकिन तेंदुआ नहीं पकड़ा गया। रविवार शाम फिर से तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणाें ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम को गांव में भेजकर तेंदुए का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed