फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village secretaries open front against DPRO

ग्राम सचिवों को कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा तो डीपीआरओ के खिलाफ मोर्चा खोला

Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Village secretaries open front against DPRO
बागपत ब्लॉक में आयोजित बैठक में मंचासीन अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
ग्राम सचिवों ने ब्लॉक कार्यालय में बैठक करके डीपीआरओ व लिपिक पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

31 अगस्त से कार्य बहिष्कार कर विकास भवन पर देंगे धरना, डीएम ने कहा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीपीआरओ ने ग्राम सचिवों को कार्रवाई के लिए नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। वहीं, ग्राम सचिवों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ब्लॉक कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी-ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों ने बैठक करके डीपीआरओ व लिपिक पर गंभीर आरोप लगाए। ग्राम सचिवों ने 31 अगस्त से कार्य बहिष्कार कर जिला विकास भवन पर अनिश्चितकालीन धरना देने का फैसला किया। वहीं, डीएम का कहना कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ब्लॉक कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष प्रमोद कुमार व महामंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिन से उनके खिलाफ पत्राचार करके दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा करके मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। सचिवों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी द्वारा पंचायती राज मंत्री, प्रमुख सचिव पंचायती राज, निदेशक पंचायती राज, डीएम, सीडीओ के नाम से वसूली की गई है। इसके लिए फिर दबाव बनाया जा रहा है। सचिवों ने कहा कि इसको लेकर काफी रोष है। इसके विरोध में 31 अगस्त को विकास भवन पर अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, इस मामले में डीएम राजकमल यादव का कहना है कि उन्हें कार्य बहिष्कार व धरने के निर्णय की जानकारी नहीं है। आरोप की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed