{"_id":"57cc7b134f1c1ba830317a10","slug":"village-hae-d-will-resist-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारी का विरोध करेंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदारी का विरोध करेंगे प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के जेवी कॉलेज में प्रधानों की बैठक में बोलते प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनता वैदिक कॉलेज में आयोजित बड़ौत ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों की बैठक में गांवों में प्रभावित हो रहे विकास कार्यों के चलते ठेकेदार प्रथा खत्म करने का निर्णय लिया। इस संबंध में यूपी के प्रधान 26 सितंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार यादव को ज्ञापन देंगे।
रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा की अध्यक्षता और मलकपुर प्रधान कृष्ण पाल के संचालन में हुई बैठक में संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में ठेकेदारों द्वारा काम कराने की जो साजिश की जा रही है, इसका विरोध होगा। उन्होंने कहा ठेकेदार कमीशनबाजी के चक्कर में प्रधानों को भ्रमित कर रहे हैं, इस कारण क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।
बैठक में इस व्यवस्था के खिलाफ संगठन की छपरौली और पिलाना ब्लॉक में बैठक भी हो चुकी है। शीघ्र ही बागपत, खेकड़ा और बिनौली ब्लॉक में भी बैठक होगी।
इसके बाद 26 सितंबर को लखनऊ लक्ष्मण मेला मैदान गोमती नदी के तट पर प्रदेश के प्रधान एकत्र होंगे और मुख्यमंत्री को समस्त समस्याएं बताई जाएगी। इसमें धर्मेंद्र, ओमवीर, सुधीर, दीपक, रणधीर, अनिल, रविंद्र, सुधीर, अजय, गुलवीर, नीरज आदि प्रधान उपस्थित रहे।