फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Village Bids Emotional Farewell to 24-Year-Old Cow with Band and Flowers in Baghpat

ढोल-नगाड़ों संग गाय की विदाई: 'गौरी' ने 24 साल दूध पिलाया, मौत पर उमड़ा पूरा गांव, अंतिम यात्रा में बरसाए फूल

Wed, 08 Apr 2026 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Apr 2026 03:48 PM IST
सार

बागपत के छपरौली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में 24 साल तक परिवार का हिस्सा रही देशी गाय ‘गौरी’ की ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। गांव के लोगों ने भावुक होकर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Village Bids Emotional Farewell to 24-Year-Old Cow with Band and Flowers in Baghpat
गाय की अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में मंगलवार को एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला। यहां 24 साल तक एक परिवार का हिस्सा रही देशी गाय 'गौरी' की अंतिम यात्रा ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के बीच निकाली गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ccident: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन

 

घर के हर सदस्य की लाडली थी गाय
गांव के देवेंद्र शर्मा के परिवार ने गौरी को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी। गौरी पिछले 24 वर्षों से परिवार के साथ थी और घर के हर सदस्य की प्यारी बन गई थी।

देवेंद्र शर्मा के बड़े बेटे अमित शर्मा ने बताया कि गौरी ने तीन पीढ़ियों को अपने दूध से पाला। उसके रहते घर में कभी दूध और घी की कमी नहीं हुई। परिवार के लिए वह सिर्फ पशु नहीं बल्कि घर की सदस्य की तरह थी।

अंतिम यात्रा में बजे ढोल नगाड़े, बरसे फूल
गौरी की अंतिम यात्रा के लिए उसकी अर्थी को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। जैसे ही अंतिम यात्रा मुकुंदपुर गांव की गलियों से गुजरी, ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी।

गांव के लोगों ने कहा कि गौरी ने वर्षों तक परिवार और गांव की सेवा की, इसलिए उसे सम्मान के साथ विदाई देना सभी का कर्तव्य था। इस भावुक पल में कई ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed