{"_id":"68c321a7def6ad39f308309c","slug":"vikash-is-inconsolable-due-to-the-death-of-his-daughters-and-wife-mla-arrives-to-console-him-baghpat-news-c-28-1-bag1001-138201-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बेटियों और पत्नी की मौत के गम में विकास बेसुध, सांत्वना देने पहुंचे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बेटियों और पत्नी की मौत के गम में विकास बेसुध, सांत्वना देने पहुंचे विधायक
विज्ञापन
टीकरी में पीड़ित परिवार को सांत्वना देते विधायक डाॅ.अजय तोमर । संवाद
- एक परिवार के चार सदस्यों की मौत होने से टीकरी की पट्टी भोजान में शोक छाया
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में तीन बेटियों और पत्नी की मौत होने के तीसरे दिन भी टूरिस्ट बस चालक विकास बेसुध रहा। जहां विकास के परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। उधर, रालोद के छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने विकास के घर पहुंचकर सांत्वना दी।
टीकरी कस्बे में टूरिस्ट बस चालक विकास की पत्नी तेज कुमारी ने अपनी बेटी गुंजन, किट्टो और मीरा की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी थी। अंतिम संस्कार के दौरान तीनों बेटियों के शव देखकर विकास की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को भी वह बेसुध ही रहा। परिवार वाले उसे घर के अंदर ले जाने लगे तो उसने मना कर दिया। वह बार-बार अपनी बेटियों को याद कर रोता रहा।
- अब किसके लिए बस चलाने जाऊं?
बेटियों और पत्नी के गम में रो रहा विकास अपनी बेटियों की बातों के बारे में भी बताता रहा। उसने कहा कि वह 12 सितंबर को बेटी गुंजन का जन्मदिन मनाना चाहता था, लेकिन यह घटना हो गई। वह कहने लगा कि अब किसके लिए दिल्ली बस चलाने जाऊं। विकास की बातें सुनकर आसपास बैठे परिवार वालों और अन्य लोगों की आंखों से आंसू निकल आए।
विज्ञापन
-- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर दी सांत्वना
टीकरी कस्बे में बृहस्पतिवार को विकास के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। वहां आए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने विकास के परिवार वालों की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर बात कराई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने विकास के परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। इनके अलावा सुरेश राणा, देवेंद्र चौहान, कृष्णपाल राठी, ओमकार दत्त शर्मा, सूरजमल कश्यप समेत अन्य लोगों ने भी सांत्वना दी।