फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vijayadashami procession taken out with pomp

धूमधाम से निकाला विजयादशमी का जुलूस

Thu, 06 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vijayadashami procession taken out with pomp
बड़ौत/बिनौली। नगर और बिनौली क्षेत्र में बुधवार को मनमोहक झांकियों, बैंडबाजों की धुनों पर विजयादशमी का जुलूस धूमधाम से निकाला।
विज्ञापन

ठाकुर द्वारा से श्री कृष्ण महाराज सनातन धर्म ठाकुरद्वारा के तत्वावधान जुलूस निकाला। जो नगर की संजय मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, अग्रसेन मूर्ति, बिनौली रोड, रेलवे रोड, नेहरू रोड से होते हुए दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के सी-मैदान में आकर संपन्न हुआ। जहां पर रावण का दहन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस का उद्घाटन पालिका चेयरमैन अमित राणा ने किया। मौके पर रमेश शर्मा, राजगोपाल शर्मा, नरेश रूहेला, अमित मिश्रा उर्फ चिंटू, अमित वशिष्ठ एडवोकेट आदि शामिल रहे।
उधर बिनौली क्षेत्र में श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी की ओर से विजयादशमी का जुलूस शिव मंदिर रामलीला स्थल से भगवान शिव शंकर, राम सीता हनुमान, घोड़े पर रावण, शिव तांडव नृत्य, राम व रावण की सेना सहित कई झांकियों और सुप्रसिद्ध बैंडबाजों के साथ शुरू हुआ। जुलूस मेन बाजार, मेरठ बड़ौत मार्ग से होकर पूरे गांव का भ्रमण कर बस स्टैंड बिनौली पहुंचा। जहां राम-रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें राम ने अग्नि बाण चलाकर रावण का वध किया। इसके बाद भगवान श्रीराम ने रावण के पुतले को आग के हवाले किया जिससे दशानन का पुतला धू-धू कर जला उठा।
विज्ञापन

मौके पर प्रधान उपेंद्र धामा, अध्यक्ष गुलवीर धामा, मनोज धामा, विनय धामा, गगन धामा, पूरनचंद उर्फ मुन्नू जैन, देवेंद्र धामा, परमवीर धामा, श्रीपाल धामा, सुनील धामा, अनिल धामा, मोनू वर्मा, कौटिल्य धामा, रवि भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed