{"_id":"5f9087548ebc3e9b93592bb5","slug":"viewers-emotional-seeing-ram-bharat-milap-kahkra-news-mrt5072314163","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम भरत मिलाप संवाद सुनकर भावुक हो गए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम भरत मिलाप संवाद सुनकर भावुक हो गए दर्शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर स्थित गांधी प्याऊ पर चल रही रामलीला में बुधवार को राम और भरत मिलन का मंचन किया गया। दोनों भाइयों के मिलन देख और संवाद सुनकर दर्शक भावुक हो गए।
रामलीला मंचन में बुधवार को राम-भरत मिलन का कलाकारों ने शानदार मंचन किया। राम, सीता और लक्षमण के वनवास जाने के बाद भरत अयोध्या लौटते है। अयोध्या में मायूसी को देखकर उनका हृदय उस वक्त ज्यादा शोक से भर जाता है जब उन्हें पता लगता है कि उनकी माता कैकेयी ने राम को 14 वर्ष का वनवास और उनके लिए अयोध्या का राज मांग लिया है। यह सुनकर वह अपनी माता को बड़ा बुरा कहते हैं। पिता के अंतिम संस्कार के बाद वह राम को वापस अयोध्या लाने के लिए वन में चल देते हैं। राम से मिलने पर उनके गले लग जाते हैं और उन्हें अयोध्या वापस चलने के लिए कहते हैं। मगर, राम उन्हें धर्म का पाठ पढ़ाते हैं और लौटने से मना कर देते है। राम भरत मिलाप संवाद देखकर दर्शक भावुक हो गए। भरत राम की खड़ाऊ सिर पर रखकर अयोध्या लौटते है।
रामलीला मंचन में अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, उमाशंकर वैद्य, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रवेश शर्मा, विकास जैन, जतिन, अनुज शर्मा, राजू पांचाल आदि मौजूद रहे।