{"_id":"591609dd4f1c1b1d68852685","slug":"vidut-nigam-ke-adhikshan-abhiyamta-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। शामली में छह साल पहले अनियमितता के मामले में बागपत विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय को सस्पेंड कर दिया। शामली में वह एक्सईएन थे। इसकी शासन स्तर पर जांच चल रही थी। मुख्य अभियंता मेरठ डीके गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।
बागपत के अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय वर्ष 2011-12 में शामली में एक्सईएन के पद पर तैनात थे। वहां के किसानों और अन्य लोगों ने नलकूप कनेक्शनों के एस्टीमेट में गड़बड़ी करने समेत कई अन्य शिकायत निगम के उच्च अधिकारियों से की थी। मेरठ के अफसरों ने रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी।
लखनऊ के अधिकारियों ने मामले की जांच की। मामले को गंभीरता से लेेते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। निगम के मुख्य अभियंता मेरठ डीके गर्ग ने कहा शामली की शिकायत पर एसई वीके पांडेय सस्पेंड हुए है। यह कार्रवाई शासन स्तर से हुई है। इस संबंध में उनको लखनऊ से अवगत कराया गया है। वह बागपत में लंबे समय से तैनात थे।