फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vidushi Garg became Excise Inspector

विदुषी गर्ग बनी आबकारी इंस्पेक्टर, नियुक्ति पत्र मिला

Wed, 21 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vidushi Garg became Excise Inspector
अग्रवाल मंडी टटीरी। मंडी बाजार के व्यापारी दिनेश गर्ग की बेटी विदुषी गर्ग का चयन आबकारी इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। लखनऊ में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इससे कस्बे में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मूल रूप से बली गांव निवासी दिनेश गर्ग ने बताया कि वह परिवार समेत अग्रवाल मंडी टटीरी में रहते हैं। उनकी बेटी विदुषी गर्ग का चयन आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। लखनऊ के लोक निर्माण भवन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने हाल ही में बीटेक किया है। विदुषी ने सफलता का श्रेय पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया। उन्होंने युवाओं से परीक्षा की तैयारी लक्ष्य बनाकर करने का आह्वान किया है। विदुषी का आबकारी इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने से कस्बे के पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, प्रवीण मित्तल ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed