फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video of sub-registrar of Khekra tehsil taking money goes viral

खेकड़ा तहसील के सबरजिस्ट्रार की रुपये लेते वीडियो वायरल

Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Video of sub-registrar of Khekra tehsil taking money goes viral
प्लाट का एक बैनामा कराने के नाम पर लिए जा रहे पांच हजार रुपये
विज्ञापन

एसडीएम बोेले, वायरल वीडियो की जांच कर रिपोर्ट एआईजी स्टांप को भेजी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। राजस्व निरीक्षक के बाद अब तहसील के सबरजिस्ट्रार की रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुई है। इसमें सब रजिस्ट्रार प्लाट का एक बैनामा कराने के नाम पर पांच हजार रुपये लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि वायरल हुई वीडियो के मामले में जांच कर रिपोर्ट एआईजी स्टांप को नियमानुसार कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।
खेकड़ा तहसील पिछले कुछ दिनों से आरोपों से घिरी हुई है। तीन दिन पूर्व तहसील के राजस्व निरीक्षक की जमानती हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुई थी। इसमें वह जमानतियों के कागजों की वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये लेते नजर आ रहे थे। मंगलवार को खेकड़ा तहसील के सबरजिस्ट्रार की रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो गई। इसमें वे प्लाट का बैनामा कराने के नाम पर पांच हजार रुपये लेते हुए नजर आ रहे हैं। खेकड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेटे सुधीर धामा का कहना है कि खेकड़ा तहसील के अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबा देते है। उधर, सब रजिस्ट्रार का कहना है कि आरोप निराधार है। ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन

इस तरह का मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि सबरजिस्ट्रार दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - कौशलेंद्र शुक्ला, एआईजी स्टांप।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबरजिस्ट्रार की रुपये लेते हुए वायरल हुई वीडियो के मामले में जांच कर रिपोर्ट एआईजी स्टांप को नियमानुसार कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। पूर्व में कानूनगो के मामले में तहसीलदार को जांच अधिकारी बनाया गया है। वे जांच कर रिपोर्ट देंगे। उसे भी उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। - अजय कुमार, उपजिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed