{"_id":"62cb1c36552ed929c9364051","slug":"video-of-making-roti-by-spitting-in-hotel-goes-viral-kahkra-news-mrt5964743193","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बागपत : वायरल वीडियो में खेकड़ा के एक होटल मे थूककर रोटी बनाने वाला कारीगर।
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। पाठशाला रोड स्थित एक होटल पर कारीगर का थूककर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस से कारीगर की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। होटल मालिक और आरोपी कारीगर फरार हो गया।
नगर में पाठशाला रोड पर तालाब के पास एक होटल है। रविवार सुबह कारीगर रोटियों पर थूककर रोटी बना रहा था। पूर्वाह्न 11 बजे हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली और हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी प्रांत मंत्री प्रियंका आर्या वहां से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर रोटियों पर थूक रहे कारीगर पर पड़ गई। उन्होंने उसकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को वीडियो दिखाकर होटल मालिक और कारीगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली में शिकायत किए जाने की भनक लगने पर होटल मालिक होटल बंद कर आरोपी कारीगरों के साथ फरार हो गया। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपी होटल मालिक और उसके कारीगर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।