फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video of leopard sitting on wall goes viral

दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो वायरल

Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Video of leopard sitting on wall goes viral
बागपत : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीवार पर बैठा तेंदुआ। - फोटो : KAHKRA
दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो वायरल
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। सोशल मीडिया पर रात में एक मकान की दीवार पर बैठे तेंदुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खेकड़ा क्षेत्र के बड़ागांव का बताया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि ग्रामीण तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वन विभाग की टीम वीडियो के आधार पर तेंदुए की तलाश में जुटी है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक तेंदुआ मकान की दीवार पर बैठा दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो बड़ागांव का बताया जा रहा है। वीडियो का पता लगने पर वन विभाग की टीम ने बड़ागांव में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत करने के साथ ही छानबीन की। लेकिन तेेंदुए के पंजों के निशान कहीं दिखाई नहीं दिये। वन दरोगा आशु चौधरी ने बताया कि बड़ागांव के ग्रामीण गांव में तेंदुआ देखे जाने की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दिनेश त्यागी का कहना है कि रात में गांव में तेंदुआ दिखाई देता तो वीडियो बनाने वाला ग्रामीण शोर मचाकर और फोन कर सभी ग्रामीणों को तेंदुआ आने की जानकारी दे देता। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों डॉ. राजीव, डॉ. मनोज, रामानुज त्यागी, सुरेश कुमार, संदीप, प्रदीप कुमार आदि का कहना है कि वायरल हुआ यह वीडियो बड़ागांव का नहीं है। यह वीडियो बड़ागांव के नाम से गलत वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। वायरल हुआ वीडियो बडागांव का है तो गांव के जंगल में तेंदुए की तलाश कराई जाएगी। - अजय कुमार, एसडीएम खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed