फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Video conferencing of remdesivir injection smugglers appeared in court

रेमडेसिविर इंजेक्शन के तस्करों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई कोर्ट में पेशी

Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Video conferencing of remdesivir injection smugglers appeared in court
बागपत। रेमडेसिविर इंजेक्शनों के तस्करों की बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पेशी हुई। पुलिस ने कोर्ट के सामने इंजेक्शन नकली साबित होने की लैब की रिपोर्ट पेश की। इसके बाद कोर्ट ने मामले में धारा-17बी बढ़ाने की अनुमति पुलिस को दे दी है। पुलिस पहले ही रेमडेसिविर खरीदने वाले तीमारदारों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली पुलिस, एसओजी और एफडीए की संयुक्त टीम 19 मई की रात राष्ट्र वंदना चैक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक एक्सयूवी गाड़ी से 60 इंजेक्शन रेमडेसिविर बरामद कर मनमोहन व उसके बेटे मुकुंद निवासी गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर व बिशन निवासी सलेमपुर चैक रानीपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। दो आरोपी इस मामले में अभी भी फरार हैं। मामले की जांच कर रहे एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेल में बंद तीनों आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। इस दौरान पुलिस ने लैब से इंजेक्शनों की जांच की रिपोर्ट पेश की, जिसमें इंजेक्शन नकली साबित हो चुके थे। इसे कोर्ट ने गंभीरता से लिया और आरोपियों के खिलाफ धारा 17बी बढ़ाने की पुलिस को अनुमति दे दी। उन्हाेंने बताया कि नकली इंजेक्शन से किसी की मौत हुई है तो उनके परिजनाें को पुलिस गवाह बनाएगी, ऐसे लोगाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने बताया कि बिना लाइसेंस कोई दवा पास रखने पर 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। लेकिन यदि दवा नकली हो तो धारा 17बी भी लगती है, जिसमें आजीवन कारावास का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed