{"_id":"628d25b559098b079e44ad70","slug":"victim-sisters-received-threats-for-not-compromising-baghpat-news-mrt5899235126","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौता न करने पर पीड़ित बहनों को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौता न करने पर पीड़ित बहनों को मिली धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह पहले एक तरफा प्यार में दो बहनों पर तेजाब से किया गया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। रोशनगढ़ गांव में छह माह पूर्व एक तरफा प्यार में दो बहनों पर तेजाब डालने के मामले में आरोपी पक्ष ने समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बहनों ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई।
एसपी कार्यालय पर पहुंचे उनके पिता ने बताया कि जेल भेजे गए आरोपी का पिता और भाई उन पर बयान बदलने का दबाव बना रहे है। बयान नहीं बदलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि धमकी मिलने से वह दहशत में है और बालैनी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा चुका है। मगर, पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। मंगलवार को पीड़ित बहनों के पिता ने एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
हैंडपंप पर पानी भर रही महिला से छेड़छाड़
चांदीनगर। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को हैंडपंप से पानी भर रही एक महिला के साथ पड़ोस के ही कई युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला व एक छोटी बच्ची को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। पीड़ित महिला के भाई ने आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। संवाद