{"_id":"637529db377776044c6d2d23","slug":"vicious-rat-caught-by-the-police-baraut-news-mrt613944535","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी वसीम उर्फ चूहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी वसीम उर्फ चूहा
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार तड़के लूट, चोरी व जानलेवा हमले सहित अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर वसीम उर्फ चूहा को उसके घर से धर दबोचा। आरोपी काफी समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया है।
शातिर वसीम उर्फ चूहा पुत्र शफीक कुरैशियान मोहल्ला पट्टी चौधरान निवासी है। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही को मुखबिर ने जानकारी दी कि 20 हजार रुपये का इनामी वसीम उर्फ चूहा अपने घर आया हुआ है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर से धर दबोचा। हालांकि उसने भागने का प्रयास किया, परंतु सफल नहीं हो सका। आरोपी को न्यायालय मेें पेश कर जेल भिजवा दिया है।
पुलिस से हुई थी मुठभेड़
इनामी वसीम उर्फ चूहा के साथ पुलिस की मुठभेड़ 2 जून 2019 में पूर्वी यमुना नहर पर हुई थी। उस समय आरोपी वसीम पर एसपी ने 20 हजार रुपये घोषित कर रखा था। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी वसीम का साथी भागने में सफल हो गया था। इस दौरान बड़ौत कोतवाली के एसआई पंकज बुलेट प्रूफ जैकेट पहने थे। बदमाशों की गोली उनको भी लगी, लेकिन जैकेट होने के कारण बच गए। पुलिस ने वसीम से 315 बोर का तमंचा, कारतूस व खोखे बरामद किए थे। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि आरोपी वसीम पर 12 मुकदमे दर्ज हैं।