फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   VHP workers agitated over the death of workers in Nuh riots

Baghpat News: नूंह दंगे में कार्यकर्ताओं की मौत पर भड़के विहिप कार्यकर्ता

Wed, 02 Aug 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
VHP workers agitated over the death of workers in Nuh riots
पांची गांव में म्रतक प्रदीप के अंतिम संस्कार में शामिल सीओ हरियाणा नवीन कुमार व जमा ग्रामीणों क
जुलूस निकाला, जिहाद का पुतला फूंका
विज्ञापन

-मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 20-20 लाख रुपये मुआवजे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हरियाणा के नूंह में हुए दंगे में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मौत पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने जुलूस निकालकर राष्ट्र वंदना चौक पर पुतले पर जिहाद लिखकर उसे फूंका। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ और घायलों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नूंह हिंसा पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में घायल कई कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। काफी गाड़ियाें में आग लगा दी गई। उन्होंने साजिश के तहत बजरंग दल की शोभायात्रा पर हमला करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि इसमें कई इस्लामिक संगठन भी शामिल है। उन्होंने नूंह हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और नूंह-मेवात की सीमा सील कर कांबिंग करने की मांग की। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को जल्द मुआवजे की घोषणा कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शोभायात्रा पर हमला करने वालों पर शिकंजा नहीं कसा गया तो विहिप व बजरंग दल आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान जिला मंत्री नितिन गोस्वामी, तरुण, यशपाल शास्त्री, विपिन, आकाश शर्मा, विकास शर्मा, अमित समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed