फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   vetan ke liye anudaan mila

शिक्षिकाओं के वेतन के लिए अनुदान स्वीकृत

Thu, 17 Oct 2019 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
vetan ke liye anudaan mila
शिक्षिकाओं के वेतन के लिए अनुदान स्वीकृत
विज्ञापन

बड़ौत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय में सेवारत संलग्न प्राइमरी बालिका की शिक्षिकाओं के वेतन भुगतान के लिए पांच लाख पचास हजार रुपये की अनुदान स्वीकृत कर दी गई है।

बालिका वर्ग के लिए एकमात्र विद्यालय संलग्न प्राइमरी जैन स्थानकवासी इंटर कॉलेज बड़ौत में है। इस विद्यालय की शिक्षिकाओं को पिछले आठ माह से भुगतान नहीं हो रहा है। इसके चलते कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके लिए काफी प्रयासों के बाद जो अनुदान जारी की गई है। इसमें केवल चार माह का ही भुगतान संभव है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर को जनपद के शिक्षकों के वेतन भुगतान पर होने वाली समीक्षा बैठक में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed