कपड़ा फेरीवाले से तमंचे के बल पर लूटपाट
सूप गांव निवासी इंद्रपाल कपड़े की फेरी करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे बरवाला और बासौली गांव में कपड़ा बेचकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सूप और बासौली गांव के बीच में पहुंचा, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और उससे 4500 रुपये नगद, मोबाइल, कपड़ा और अन्य सामान लूट लिया।
बदमाशों के चले जाने पर वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसने रमाला पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी।