{"_id":"6834bdf70275ff2c1d05ca33","slug":"vehicles-vandalized-on-national-highway-due-to-molestation-of-a-girl-baghpat-news-c-28-1-bag1001-132114-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवती से छेड़छाड़ को लेकर नेशनल हाईवे पर गाड़ियों में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवती से छेड़छाड़ को लेकर नेशनल हाईवे पर गाड़ियों में तोड़फोड़
Tue, 27 May 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 27 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बंधन बैंक के पास गाड़ी में सवार महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर छेड़छाड़ करने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिसकर्मियों को देखते हुए दोनों पक्ष अपनी गाड़ियां लेकर भाग गए।
जानकारी के अनुसार एक युवती अपने परिवार के व्यक्ति के साथ गाड़ी में बैठकर बड़ौत की तरफ से आ रही थी। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से ओवरटेक कर आगे जा रही गाड़ी में सवार युवकों ने युवती पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
युवती ने इसका विरोध किया तो छेड़छाड़ करने वालों ने गालियां देते हुए अपनी गाड़ी तेज दौड़ा दी। इस पर युवती पक्ष के युवक ने अपनी गाड़ी तेज दौड़ाकर बंधन बैंक के पास नेशनल हाईवे पर बीच में खड़ी कर दी। इसके बाद वहां पहुंचे छेड़छाड़ करने वालों की गाड़ी रुकते ही डंडा लेकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी और नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। तभी कोतवाली पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हुई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।