फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vehicle carrying dead body of girl seen in CCTV camera in Sisana

Baghpat News: सीसीटीवी कैमरे में दिखी सिसाना में युवती का शव लाने वाली गाड़ी

Sat, 04 Nov 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicle carrying dead body of girl seen in CCTV camera in Sisana
- सिसाना गांव के श्मशान घाट के समीप युवती की हत्या कर सूटकेस में शव जलाने का मामला
विज्ञापन

- पुलिस ने हरियाणा के दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के समीप युवती की हत्या कर सूटकेस में शव जलाने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जिसमें शव को श्मशान घाट तक लाने में इस्तेमाल की गई गाड़ी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आई। पुलिस ने हरियाणा के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं।
युवती की हत्या करने के बाद शव सूटकेस में बंद कर सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के पास कूड़े के ढेर में जला दिया गया था। जिसकी बदबू आने पर चौकीदार रणसिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती का अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, घटना पर संज्ञान लेकर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने खुलासे के लिए चार टीमें गठित कीं। पुलिस ने गांव में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक कार गांव में आती हुई नजर आई। उसमें ही शव श्मशान घाट तक लाने और फिर जलाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने फुटेज के आधार पर हरियाणा के एक गांव से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि युवती की हत्या और शव जलाने के मामले में कई सुराग हाथ लगे हैं, जिसमें जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दूसरे दिन भी नहीं हुई पहचान
सिसाना गांव के जंगल में सूटकेस में जलाई गई युवती की दूसरी दिन भी पहचान नहीं हो पाई। जिसकी मौत को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
- पहचान के लिए तीन राज्यों की पुलिस से संपर्क
युवती का शव मिलने के बाद से पुलिस की टीमें पहचान के प्रयास में जुटी हुई हैं। बागपत कोतवाली पुलिस ने आसपास के जनपदों से लेकर हरियाणा और दिल्ली पुलिस से भी संपर्क कर पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed