{"_id":"62b8a89061a3a147103b11c6","slug":"vcb-will-be-changed-instead-of-increasing-the-capacity-of-transformer-baghpat-news-mrt594545116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की बजाय बदले जाएंगे वीसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की बजाय बदले जाएंगे वीसीबी
विज्ञापन
बिजली घर
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विद्युत निगम के अधिकारियों ने मंजूरी के बाद भी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि नहीं कराई। इसलिए ही अब इनकी क्षमता वृद्धि की जगह बिनौली और सिंघावली अहीर उपकेंद्रों में वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) को बदलवाया जाएगा, जिससे 12 से अधिक गांवों में अघोषित बिजली कटौती की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय क्षेत्र में ट्रांसफार्मर और मशीनों की क्षमता वृद्धि के 18 कार्य स्वीकृत किए गए थे, लेकिन जून आधा बीतने के बाद भी मात्र तीन की क्षमता वृद्धि की जा सकी। इसके साथ ही कंडेरा में क्षमता वृद्धि की जरूरत नहीं बताई गई। इसको देखते हुए अधीक्षण अभियंता रणविजय सिंह ने मुख्य अभियंता मेरठ को 11 लाख 50 हजार रुपये की वीसीबी को बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
उसमें कहा गया है कि अधिशासी अभियंता को क्षमता वृद्धि के लिए कई बार पत्र लिखा, लेकिन इसके बाद भी इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई गई। इसलिए उनकी जगह 12 लाख 62 हजार रुपये के वीसीबी बदलने के कार्य कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिनकी मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
बिनौली और सिंघावली अहीर क्षेत्र के कई गांवों को फायदा होगा
विद्युत उपकेंद्र बिनौली पर वीसीबी बदलने से बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, गल्हेता, चिरचिटा, कमाला, सिरसलगढ़ सभी फीडरों को एक साथ विद्युत आपूर्ति मिलेगी और अद्योषित कट से छुटकारा मिलेगा। वहीं उपकेंद्र सिंघावली अहीर पर वीसीबी बदलने से हरियाखेड़ा, जखेड़ा, उखलिना, उकसिया, डालुहेड़ा, बालैनी, पुरामहादेव गांव के ट्यूबवेलों की विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी।
पहले ये कार्य कराए गए स्वीकृत
- विद्युत उपकेंद्र बिजरौल पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर की दो लाख की लागत से क्षमता वृद्धि करके 63 केवीए करना।
- विद्युत उपकेंद्र बामनौली पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर की ढाई लाख की लागत से क्षमता वृद्धि करके 63 केवीए करना।
- विद्युत उपकेंद्र हिलवाड़ी पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर की दो लाख की लागत से क्षमता वृद्धि करके 63 केवीए करना।
- विद्युत उपकेंद्र गुराना पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर की ढाई लाख की लागत से क्षमता वृद्धि करके 63 केवीए करना।
- विद्युत उपकेंद्र गांगनौली पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर की ढाई लाख की लागत से क्षमता वृद्धि करके 63 केवीए करना।
इनकी जगह बदले गए कार्य
- विद्युत उपकेंद्र बिनौली की एक नंबर इनकमिंग की वीसीबी और आउटगोइंग वीसीबी को 4.59 लाख रुपये से बदलना।
- विद्युत उपकेंद्र सिंघावली अहीर पर पुरा महादेव कृषि फीडर की आउटगोइंग वीसीबी को आठ लाख तीन हजार रुपये से बदलना।
कोट...
क्षमता वृद्धि के कई ऐसे कार्य थे, जिनकी जगह अन्य कार्य पहले होने जरूरी थे। इसके लिए ही कुछ कार्य बदले गए हैं। लोगों की मांग को देखते हुए कार्य बदले गए हैं, जिनकी मंजूरी मिलते ही कार्य जल्द कराया जाएगा। - रणविजय सिंह, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम

उपकेन्द्र बिनौली- फोटो : BAGHPAT