{"_id":"5daf4fa28ebc3e01506f03b8","slug":"vajidpur-ki-team-jeeti-baghpat-news-mrt449989273","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिदपुर की टीम ने कबड्डी चैंपियनशिप जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजिदपुर की टीम ने कबड्डी चैंपियनशिप जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाजिदपुर की टीम ने कबड्डी चैंपियनशिप जीती
दोघट। दाहा गांव में चल रही चौधरी चरण सिंह सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में वाजिदपुर की टीम ने माजरा को पराजित कर चैंपियनशिप जीती। टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में माजरा और वाजिदपुर की टीमें भिड़ीं। वाजिदपुर ने माजरा की टीम को 22-21 अंकों से हराकर चैंपियनशिप जीती। रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। उपविजेता माजरा की टीम रही। बिजरौल की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी का खिताब संदीप वाजिदपुर को मिला। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि गुल्लू राणा ने ट्राफी और नगद राशि देकर सम्मानित किया। इसमें सोनू फौजी, देवपाल, अरविंद, सतपाल, चरण सिंह, अजेंद्र, सुनील, मोनू, महावीर, गोकल, ब्रहमपाल, रामपाल आदि मौजूद रहे।