{"_id":"62ec0b5e3e2b7275c91c1129","slug":"vaccine-shortage-slowed-down-the-pace-of-vaccination-baghpat-news-mrt5998603147","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की कमी से धीमी पड़ी टीकाकरण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की कमी से धीमी पड़ी टीकाकरण की रफ्तार
विज्ञापन
बागपत। वैक्सीन की कमी से जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है। जिले में एक दिन में 15 हजार वैक्सीन की जरूरत है, जबकि केवल आठ हजार वैक्सीन की ही सप्लाई हो रही है। सप्लाई कम होने के कारण कम सत्रों में टीकाकरण किया जा रहा है, जिससे लोगों का समय से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।
शासन ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को बूस्टर डोज फ्री कर दी है। बूस्टर डोज लगवाने के लिए समय भी निर्धारित किया है, मगर वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। वैक्सीन की सप्लाई कम होने के कारण जिले में पूरे सत्र लगाकर लोगों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। जिससे निर्धारित समय में शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण होना मुश्किल लग रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में रोजाना 90 सत्र लगाने कर प्लान तैयार किया था। इन सत्रों में 15 हजार डोज की जरूरत है, जबकि जिले में रोजाना केवल आठ हजार डोज की सप्लाई हो रही है। वैक्सीन की डोज कम मिलने के कारण अब जिले में 90 के बजाए 64 सत्र लगाए जा रहे हैं। इन सत्रों में भी पहले कम वैक्सीन भिजवाई जा रही है। जिससे जिले में टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
कोट...
- शासन स्तर से रोजाना आठ हजार डोज की सप्लाई दी जा रही है, जबकि रोजाना 15 हजार डोज की जरूरत है। डोज की कम सप्लाई होने के कारण जिले में कम सत्र लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। - अमान, कोल्ड चेन प्रभारी।