{"_id":"604512ff8ebc3ed3a2401747","slug":"vaccine-gift-on-international-women-s-day-baraut-news-mrt528720581","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीके की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीके की सौगात
विज्ञापन
नगर में चार सेंटरों पर चलेगा टीका अभियान
बड़ौत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोविड वैक्सीनेशन अपनी छाप छोड़ेगा। इन दिन तहसील क्षेत्र के चार सेंटरों पर विशेष शिविरों में सिर्फ महिलाओं को कोविड़ वैक्सीन लगायी जाएगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर 1961 से पहले पैदा हुई महिला, जिनकी उम्र अगली एक जनवरी 2022 को 60 वर्ष होगी। उनको टीकाकरण किया जाएगा। इस तिथि में जो महिलाएं 45 वर्ष से अधिक और 60 से कम होंगी तथा 20 गंभीर बीमारियों में से किसी एक की मरीज होंगी, उन्हें भी टीका लगेगा। आठ मार्च के बाद इस श्रेणी के पुरुष और महिलाओं को टीकाकरण होगा। बताया कि गंभीर बीमारी वाले लोगों को रजिस्टर्ड एमबीबीएस चिकित्सक का मेडिकल सर्टिफिकेट साथ में लाना होगा। सीएचसी में टीकाकरण की जिम्मेदारी रीना तोमर, सरोज, अंजु रानी, पूनम सहित 10 महिलाओं को मिली है।
इन स्थानों पर किया जाएगा टीकाकरण
- बड़ौत सीएचसी परिसर में।
- आस्था नर्सिग होग।
- पट्टी चौधरान स्थित छोटे अस्पताल पर।
- पठानकोठ स्थित अर्बन सेंटर पर।