फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination of missed children started, special campaign will run till 15

छूटे बच्चों का टीकाकरण शुरू, 15 तक चलेगा विशेष अभियान

Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of missed children started, special campaign will run till 15
बागपत। टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों के लिए बुधवार से जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। सीएचसी, पीएचसी और उपस्वास्थ्य केंद्रों पर सत्र लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सत्रों का निरीक्षण कर टीकाकरण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से छह सितंबर तक टीकाकरण से छूटे बच्चों का सर्वे कराया था। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर का सर्वे कर टीकाकरण से छूटे बच्चों को चिह्नित किया था। बुधवार से छूटे बच्चों का टीकाकरण करने के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष कैंप लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि 15 सितंबर तक सभी बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी सीएचसी अधीक्षक और पीएचसी प्रभारियों के अलावा उपस्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ, एएनएम को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed