फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination for the age group of 18 to 44 will start from June 1

एक जून से शुरू होगा 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण

Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vaccination for the age group of 18 to 44 will start from June 1
बागपत। प्रदेश के सभी जिले में एक जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। शासन ने कम आबादी वाले जनपदों में प्रत्येक कार्य दिवस में एक हजार लाभार्थियों के टीकाकरण का प्लान तैयार करने का निर्णय लिया है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को सीएमओ को पत्र भेजा।
विज्ञापन

एक जून से होने वाले टीकाकरण अभियान में प्रत्येक कार्यस्थल पर कम से कम चार सत्र लगाकर एक सत्र में 50 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें जिला सत्र न्यायालय, सूचना विभाग व मीडियाकर्मी के लिए एक-एक सत्र और सरकारी कार्य स्थलों पर दो सत्र लगाए जाएंगे। सरकारी कार्य स्थलों में राजकीय व परिषदीय शिक्षकों का वरीयता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान मीडियाकर्मी की सूची जिला सूचना अधिकारी, शिक्षकों की सूची बीएसए व डीआईओएस और सरकारी कर्मचारियों की सूची जिलाधिकारी कार्यालय से सीएमओ को उपलब्ध कराई जाएगी। टीकाकरण के दौरान प्रत्येक सत्र में 44 वर्ष से आयु वर्ग के भी 50-50 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के दौरान प्रतिदिन दो अभिभावक सत्र लगाकर 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में प्रतिदिन तीन और ग्रामीण क्षेत्रों में दो सत्र लगाकर प्रत्येक सत्र पर कम से कम 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सीएमओ को कार्ययोजना तैयार कर एक जून से सत्र लगाकर टीकाकरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed