फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Urban laggards in vaccination

अब शहरी लोगों से ज्यादा टीकाकरण करा रहे ग्रामीण

Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Urban laggards in vaccination
बागपत। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण निरंतर जारी है। इसे लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। अब तक 4.07 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। इसमें करीब 3.53 लाख को पहला व 54 हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण कराने में अब शहरी से ज्यादा ग्रामीण उत्साह दिखा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों के टीकाकरण पर तुलनात्मक नजर डालें तो आंकड़े ऐसा इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ था विरोध
जिले के कई गांवों में शुरुआत में टीकाकरण का विरोध हुआ था। कुछ गांवों में तो टीकाकरण करने गई टीम से मारपीट तक के मामले सामने आए थे। इनमें से कुछ मामले थाने तक भी पहुंचे थे। इन गांवों में टीकाकरण टीमों में शामिल लोगों ने भी काम करने से हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव और क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों की मदद ली। इस पर धार्मिक गुरुओं को आगे आने पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। इसके बाद से टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन

अभियान चलाकर भ्रांतियां दूर कीं
शुरुआत में टीकाकरण को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां थीं। जिन्हें जागरूकता अभियान चलाकर दूर किया गया। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी बढ़चढ़ कर टीकाकरण करा रहे हैं।- डॉ. आरके टंडन, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

किस तारीख को कितना हुआ टीकाकरण
तारीख ग्रामीण शहरी
एक जुलाई 2305 640
दो जुलाई 2616 907
तीन जुलाई 3751 1057
चार जुलाई रविवार
पांच जुलाई 2605 1486
छह जुलाई 7650 1720
सात जुलाई 1278 1763
आठ जुलाई 8689 1789
नौ जुलाई 7027 1918
दस जुलाई 2436 1276
11 जुलाई रविवार
12 जुलाई 1555 1636
13 जुलाई 2343 1434
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed