{"_id":"628930713707151d566b2bd9","slug":"uproar-over-the-release-of-concrete-in-wheat-rice-ration-baghpat-news-mrt589516889","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के गेहूं-चावल में कंकरीट व मिट्टी निकलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के गेहूं-चावल में कंकरीट व मिट्टी निकलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। घटौली गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर वितरित होने वाले गेहूं और चावल में कंकरीट व मिट्टी निकलने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। जिसकी एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें उन्होंने साफ-सुथरा राशन मुहैया कराने की मांग की।
घटौली गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने पहुंचे ग्रामीण राजू, दीपक, धर्म सिंह, गुफरान, कालू गुर्जर आदि ने बताया कि गेहूं व चावल में कंकरीट व मिट्टी निकल रही है। राशन काफी गंदा रहता है। उन्होंने कंकरीट व मिट्टीयुक्त गेहूं व चावल लेने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि लाभार्थियों के लिए साफ-सुथरा गेहूं चावल भेजा जाए। वहीं, राशन डीलर के पति राहुल ने बताया कि एक दो कट्टों में खराब गेहूं चावल आया, बाकि सब ठीक है। इस दौरान धर्म सिंह जाटव, किरणपाल, मंजूर अली, सुशील कुमार ,मुजफ्फर अली, राजेश, बबीता, सुमन, कविता, ममता आदि शामिल रहे।