फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over the release of concrete in wheat-rice ration

राशन के गेहूं-चावल में कंकरीट व मिट्टी निकलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 22 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the release of concrete in wheat-rice ration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। घटौली गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर वितरित होने वाले गेहूं और चावल में कंकरीट व मिट्टी निकलने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। जिसकी एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें उन्होंने साफ-सुथरा राशन मुहैया कराने की मांग की।

घटौली गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने पहुंचे ग्रामीण राजू, दीपक, धर्म सिंह, गुफरान, कालू गुर्जर आदि ने बताया कि गेहूं व चावल में कंकरीट व मिट्टी निकल रही है। राशन काफी गंदा रहता है। उन्होंने कंकरीट व मिट्टीयुक्त गेहूं व चावल लेने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि लाभार्थियों के लिए साफ-सुथरा गेहूं चावल भेजा जाए। वहीं, राशन डीलर के पति राहुल ने बताया कि एक दो कट्टों में खराब गेहूं चावल आया, बाकि सब ठीक है। इस दौरान धर्म सिंह जाटव, किरणपाल, मंजूर अली, सुशील कुमार ,मुजफ्फर अली, राजेश, बबीता, सुमन, कविता, ममता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed