फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over smart meter and pending payment

Baghpat News: स्मार्ट मीटर और बकाया भुगतान को लेकर हंगामाा

Thu, 17 Oct 2024 04:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 17 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Uproar over smart meter and pending payment
बागपत। विकास भवन के सभागार में हुई किसान बैठक में किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया तो बकाया गन्ना भुगतान को लेकर हंगामा भी किया। जहां अफसरों ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने वाले चीनी मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में आयोजित किसान बैठक में मौजिजाबाद नांगला गांव के किसान बिजेंद्र प्रधान ने कहा कि अब चीनी मिले चलने वाली हैं।
मिल चलने के बाद कई गन्ना क्रय केंद्र दूसरे जनपदों के मिलों को आवंटित कर दिए जाते है, जिससे किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र पहले ही दूसरी किलो को आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा किसान शिवदत्त शर्मा ने कहा कि भागोट गांव में रास्ता खराब है, जिसकी शिकायतें करने के बाद भी समाधान नहीं कराया गया। उन्होंने अफसरों पर सही ढंग से समस्या का समाधान नहीं कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी के किसान अश्वनी ने बताया कि रूट डायवर्जन होने से गांवों के रास्ते खराब होने पर धूल उड़ने की शिकायत की थी, जिसका अधिकारियों ने नियमानुसार समाधान नहीं कराया और समस्या का समाधान कराया जाने की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी।
इसके अलावा खेतों में फसल बर्बाद कर रहे संरक्षित पशुओं को पकड़वाने और हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की गई।
उधर, कई समस्याओं का अधूरा निस्तारण कराया जाने पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव भी भड़क गए और अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी। ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed